UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बच्चों के प्रतिभा के लिए प्रतियोगिताओ में प्रोत्साहन व नैतिकता का ज्ञान जरूरी* : संजय कुमार।

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग,दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन।*

 

हरहुआ।विकास खण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरा में आंगनबाड़ी केंद्र(नंदघर) के प्रांगण में रविवार को चिन्तन ट्रस्ट द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तीन स्तर में आयोजित किया गया।जिसमें प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने चढ़-बढ़कर भाग लिया।प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता।प्राथमिक स्तर का प्रथम पुरस्कार -श्रेयांश सिंह,द्वितीय पुरस्कार-काजल यादव,तृतीय पुरस्कार-शिवम विश्वकर्मा,इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर-शिवम मौर्या,द्वितीय पुरस्कार-नैन्सी पटेल,तृतीय पुरस्कार-श्रृंजल पटेल तथा माध्यमिक स्तर पर प्रथम पुरस्कार-अजीत कुमार,द्वितीय पुरस्कार-विकेश कुमार,तृतीय पुरस्कार-नैन्सी वर्मा को मुख्य अतिथि व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार (औरा) के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया।संजय कुमार ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित कर उनके प्रतिभा का उनके व्यवहारिक जीवन से जोड़ने में ऐसे कार्यक्रम सहायक होते हैं।इस मौके पर प्रमुख रूप से ट्रस्टी- मुन्नालाल राय,गीता देवी,कार्यक्रम संयोजक-सुनील गुप्ता,कार्यक्रम महासचिव-लवकुश कुमार,सदस्य-योगेश भारद्वाज,बालगोविंद पाल,कमलेश पाल,संदीप कुमार राय,शम्भू प्रसाद,मनोज भारद्वाज,विकास राय,शशि कुमार,आशीष कुमार,आदर्श पाल,संदेश मिश्रा,सहायक अध्यापक सुनील कुमार रहे। कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक अध्यापक रामकिशुन गुप्ता व कुशल संचालन जयप्रकाश भारद्वाज ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News