विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर क्षेत्र में विवाहिता ने की आत्महत्या
चोलापुर क्षेत्र- थाना अंतर्गत चौकी उदयपुर में गांव उदयपुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जानकारी के अनुसार गांव उदयपुर के बहलोलपुर मौजा में बीती रात सुरेंद्र पटेल की पुत्र बहू ज्योति पटेल उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील पटेल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह परिवार वालो को जानकारी मिली तो चौकी की पुलिस को सूचना दिया और साथ ही मैके वालो को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर एस ओ चोलापुर प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी विपिन पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुचे।स्थिति को देखते हुये थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को जांच को बुला लिया।किन कारणों से विवाहित ने फांसी लगाई कारण स्पष्ट नही हो पाया।मैके वालो की मौजूदगी में मृतिका की बॉडी का पंचनामा करते हुये पोस्टमार्टम को शहर भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतिका का पति फरार बताया जाता है । तत्काल मौके पर लड़के के माता पिता को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।समाचार लिखे जाने तक मैके वालो के द्वारा अभी तक कोई तहरीर नही दिया गया है।