UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मनरेगा कार्यो मे पायी गई अनियमितताओ पर सचिव के वेतन से होगी वसूली **: अवधेश सिंह

Updated on: 03 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

हरहुआ।स्थानीय ब्लाक सभागार मे ग्रामपंचायतो मे मनरेगा कार्यो के संबंध में सोशल आडिट मे पाई गई आपत्तियों के संबंध में शनिवार को ब्लाक सभा का आयोजन हुआ।ब्लाक सभा मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि सोशल आडिट मे पाई गई आपत्तियो का मय साक्ष्य के संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें।जहाँ अनियमितता और गबन के प्रकरण मिल रहे हैं,उसमे संतोषजनक आख्या न मिलने पर दोषी सचिव के वेतन से वसूली सुनिश्चित की जाएगी।सोशल आडिट के जनपद कोआर्डिनेटर शारदानंद पांडेय ने सोशल आडिट के मानकों और प्रक्रियाओं के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी।ब्लाक सोशलआडिट कोआर्डिनेटर बँदना झा ने ग्रामपंचायत वार आपत्तियों

के बारे मे सचिवों और रोजगार सेवकों को अवगत कराया।ब्लाक सभा मे पंचायतसचिवों और रोजगार सेवकों ने शिकायत की कि कई आपत्तियाँ अनावश्यक और फर्जी तरीके से दर्ज की गई हैं।मौके पर कार्य होने के बावजूद कार्य न होने की रिपोर्ट बना दी गई है।इस संबंध मे एडीओ सहकारिता ने संबंधित सचिवो और रोजगार सेवको को अपनी आख्या लिखित मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकि उनकी शिकायतो का परीक्षण कराया जा सके।ब्लाक सभा मे पंचायतसचिव जयप्रकाश,अभिलाष,मिथिलेश श्रीवास्तव,चंदा सिंह, सुनिधि त्रिपाठी,रवीन्द्र यादव आँकिक,मुकेश विश्वकर्मा कंप्यूटर आपरेटर,रामानंद प्रजापति रोजगार सेवक,मुकेश द्विवेदी,डिंपल वर्मा,राजनाथ प्रजापति,सत्येंद्र पाठक सोपी,श्यामेश बाबू उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News