विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में आज दिनाँक 18.12.2022 को थाना राजातालाब पुलिस सब्जी मण्डी राजातालाब तिराहा के पास से अभियुक्त दीनानाथ जायसवाल पुत्र स्व0 रामखेलावन जायसवाल ग्राम गौर थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे 26 शीशी देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0239/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*01.दीनानाथ जायसवाल पुत्र स्व0 रामखेलावन जायसवाल ग्राम गौर थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र 45 वर्ष। *बरामदगी का विवरण*26 शीशी देशी शराब ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*01. उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापती - थाना राजातालाब ,कमिश्नरेट वाराणसी ।02.आरक्षी लालजीत सरोज - थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी ।