UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

असहायों की सेवा सच्ची मानवीय सेवा।

Updated on: 04 July, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 

वाराणसी,रामेश्वर।लोटा -भंटा मेले में भिखारी के रूप में आये महिलाओं बच्चों को रामेश्वर मौर्य बस्ती के युवा समाजसेवी कार्यकर्ताओ ने स्थानीय दुकानदारों,दानदाताओं से कपड़े इकठ्ठा कर ठंड से बचाव के लिए वितरित आज रविवार को किया। एक सप्ताह से बढ़े ढंड को देखते हुए गरीब,असहायों को निजात दिलाने के लिए यह सराहनीय कार्य  लोटा -भंटा मेला पर इसलिये किया कि सड़क के किनारे प्लास्टिक ओढ़कर ,पुआल जलाकर रात बिताने वाले परिवार  परिस्थिति से जूझते हुए जीवन जी रहे हैं ऐसे असहायों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं होगा। सैकडों बच्चों को गर्म कपड़े व महिलाओं को शाल वितरित किया गया। प्रमुख रूप से जयप्रकाश मौर्य,संजय मौर्य,अजय कुमार मौर्य व पवन कुमार मौर्य के साथ कई युवा शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News