UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खेल को खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलकर प्रतिस्पर्धी बने।* अभय प्रजापति पार्षद

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के उदयपुर खेल मैदान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खो खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें बालक वर्ग में उज्जवल एकेडमी भवानीपुर ने वाराणसी रिजल्ट सिगरा की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे स्थान पर सूर्या खो-खो क्लब उदयपुर रहा।बालिका वर्ग में उज्जवल एकेडमी भवानीपुर ने सूर्या खो-खो क्लब को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया ।तृतीय स्थान वाराणसी लिजेंट सिगरा टीम रही। खेल का शुभारम्भ मिंटू मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे,प्रेम यादव,लक्ष्मण अवॉर्डी तारकेश्वर यादव,इंटरनेशनल खिलाड़ी भैया लाल,सुजीत विश्वकर्मा,अक्षय पटेल,अनिरुद्ध सिंह,आचरण त्यागी व श्याम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News