विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
*प्रबन्ध निदेशक ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के क्रम में आंदोलन के दौरान की गई समस्त कार्यावाही को समाप्त करने का दिया निर्देश।*
*प्रबन्ध निदेशक ने ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली कराने का किया अनुरोध जिसपर संघर्ष समिति ने दुने मेहनत से कार्य करने का दिया भरोसा।*
वाराणसी। 05 दिन सोमवार विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0 प्र0 के आवाहन पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत अभियन्ताओं,अवर अभियन्ताओं,कर्मचारियों द्वारा 29 नवम्बर से 03दिसम्बर तक किये गये कार्यवहिष्कार के दौरान 15सूत्रीय मांगों पर माननीय ऊर्जा मंत्री जी के साथ संघर्ष समिति के साथ हुई समझौते को एक आमसभा प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर आयोजित कर सभी कर्मचारियों को विस्तार से बताया गया।साथ ही आज संघर्ष समिति वाराणसी के प्रतिनिधि मंडल प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पूर्वांचल विधुत वितरण निगम से मिला औरआंदोलन के दौरान विधुतकर्मियो के कार्यबहिष्कार के दौरान प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लि0 द्वारा किये गए कार्यवाही को ऊर्जा मंत्री के साथ संघर्ष समिति उ0प्र0 के समझौते के उपरांत प्रबन्ध निदेशक ने सारी कार्यवाही वापस करने का दिया निर्देश एवं बिधुतकर्मियो से राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करने का किया अनुरोध जिसपर प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिसप्रकार आंदोलन वापस होते ही 2घंटे के अंदर सभी बन्द लाइने चालू कर दी वैसे ही सभी दुगुने उत्साह से राजस्व वसूली बढ़ाने का दिया पूर्ण भरोसा।प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री ई0चंद्रशेखर चौरसिया,आर0के0वाही,डॉ0आर0बी0सिंह,ई0संजय भारती,राजेन्द्र सिंह,फरिंद्र राय,रमाशंकर पाल,अनिल कुमार,रामकुमार झा,बीरेंद्र सिंह,विजय सिंह,जिउतलाल,अंकुर पाण्डेय,आदि रहे।