अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी पुआरी कला अस्पताल पर आज विशेषज्ञ चिकित्सकों के देखरेख में कुल 23 सफल नसबंदी सम्पन्न हुआ।
शिविर में 23 महिला व 1 पुरुष ने नसबन्दी कराई।प्रभारी चिकित्सक पीएचसी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर कुमार ने बताया कि यह शिविर एक अभियान को लेकर आयोजित की गई जिसमें विशेषज्ञ सर्जन डॉ0 सन्तोष यादव ने सफल ऑपरेशन किया। शामिल लोगों को स्वल्पाहार के साथ एम्बुलेंस से घर भेजा गया।शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,वार्ड व्याय व फार्मासिस्ट का सहयोग रहा।