UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बच्चों में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता सहित पोषण आधारित वृद्धि विकास जानकारी आवश्यक है।*

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*वाराणसी। बीआरसी बेलवरिया ब्लाक हरहुआ पर विश्व खाद्य कार्यक्रम एवम सहयोगी संस्था सार्थक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे के निर्देशन में पोषण जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त के बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 अरविंद पाठक ने निर्देश पूर्व में जारी की थी।वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य,स्वच्छता व पोषण आधारित जागरूकता वृद्धि एवम विकास की जानकारी संस्कार के आधार पर विकसित करने की आवश्यकता है।पोषण जागरूकता प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूलों के कक्षा 05 से 08 तक के कुल 39 बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में पोस्टर के माध्यम से बच्चो को संतुलित आहार ग्रहण करने हेतु जागरूक किया गया।बच्चों ने इस दिशा में रुचि लेते हुए अपने विचारों को साझा किया। बच्चों की उत्सुकता को लेकर विद्यालय के शिक्षकों व संस्था के विशेषज्ञों ने तरह -तरह के पोषण से लाभ और उसके प्रयोग सहित स्वच्छता के तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य के जिला प्रतिनिधि आदर्श त्रिपाठी,सार्थक संस्था के लीडर सौरभ सिंह परिहार,फील्ड फैसिलेटर मोती लाल शर्मा,प्रीति श्रीवास्तव,छाया शर्मा,अनिल मौर्य,अध्यापक बेबी फरीदा,इंदु शीला वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News