विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला गांव में चल रहे कथा में कहा इस कलिकाल में जब जन समुदाय केवल अपने लाभ एवम स्वार्थ के लिए केवल पाप ही कर रहा है उसके जीवन को पाप से मुक्ति पाने का एक मार्ग हरी कृपा है उसे राम कथा महोत्सव के माध्यम से जन कल्याण के लिए चोलापुर के पावन धरा पर पूजनीय श्री बालक दास जी महाराज ने प्रभु राम कथा प्रसंग मे कहा कि भगवान राम प्रेम के भूखे है अतः हम सभी का कर्तव्य है कि प्रेम प्रकट करना चाहिए गोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के छठे दिन कथा वाचक बालक दास जी ने राम वन गमन प्रसंग पर बोलते हुए कहा कि केवट और शबरी का श्री राम के प्रति अगाध प्रेम ही तो था जिसने उनको प्रभु की कृपा प्राप्त हुई इसी क्रम में उन्होंने बताया कि राम लक्ष्मण और सीता को नौका द्वारा पार कराने के बाद केवट ने कहा प्रभु मैं तो नौका से पार कराने वाला केवट हूं आप तो भवसागर पार कराने वाले केवट हैं कथावाचक बालक दास श्री प्रवचन के क्रम में श्रीराम पर रोचक भजनों की प्रस्तुति भी करते रहे।कथा महोत्सव के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु जनों ने श्री राम के कथा का रसपान किया अंत में एमएलसी विनित सिंह के पुत्र आकाश सिंह सन्नी ने आधा दर्जन लोगों के साथ आरती किया आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नरेंद्र प्रताप सिंह, बालाजी राय , आलोक सिंह राजन,शिव धनी शर्मा, राजेश सिंह ,अशोक सिंह, विनोद पाठक, विजय सिंह शिवशंकर सिंह (बच्चा सिंह ),त्रिभुवन चौबे, एवं दीपक सिंह गायक आदि लोग मौजूद थे