अतुल राय की खास रिपोर्ट
*ठंड में कम्बल पाकर सभी गरीब हुए खुश, वितरण कार्य का हुआ प्रशंसा।*
हरहुआ।अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन गरीब,असहाय का सहारा बनकर उनका सेवा धर्म निभाना ईश्वर सेवा से कम नहीं होता, भावनात्मक स्तर पर इंसानों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है।उक्त बातें हरहुआ ब्लाक के बेरवा गांव के पंचायत भवन पर गरीबो में कम्बल वितरित करते हुए प्रधान आशीष कुमार राजभर ने व्यक्त की। भीषण ठंड व शीतलहर में गरीबों की सिकुड़ती जिंदगी का सहारा बनने की बलवती इच्छा ने सेवा धर्म निभाने की प्रेरणा प्रदान किया तो गरीबो के घर -घर सन्देश भेजकर पंचायत भवन पर बुलाकर पहले उनका स्वल्पाहार से सम्मान किया गया तदुपरांत कम्बल देकर राहत प्रदान किया।प्रमुख रूप से शांति देवी,श्यामनारायण राजभर,गुलाब,दुलार,रजिया,इंद्रावती देवी,हीरावती देवी,दुखनी देवी,मनभावती देवी,शनिचरा देवी व बनारसी राम का सम्मान किया गया। कुल 101 कम्बल प्रधान ने निजी धनराशि से वितरण किया। उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत के सदस्य,समाजसेवी,शिक्षक व प्रधान गण उपस्थित रहे।