UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्काउट गाइड के तत्वाधान में पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का आयोजन*

Updated on: 04 July, 2026

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के खोचवा स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद महिला महाविद्यालय में सोमवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद वाराणसी के तत्वाधान में पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण शिविर के शिविर संरक्षक राजीव सिंह (प्रबंधक) तथा शिविर संयोजक डा. अच्युतानंद शुक्ल (प्राचार्य) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से संपन्न हुआ तथा प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक प्रशिक्षु को स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सिद्धांत, आदर्श वाक्य, बाया हाथ मिलाना, परेड इत्यादि का ज्ञान प्राप्त किया।उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप महाविद्यालय के उपप्राचार्य डा. अनिल मौर्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज राय तथा डॉ. पूनम मौर्य तथा प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती खुशबू मौर्य तथा उमेश कुमार केसरी (जिला ट्रेनिंग काउंसलर) एवं सहायक स्टाफ के रूप में प्रदीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News