UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाल्मीकि जयंती का पर्व धर्म और मर्यादा के पुनर्पाठ का पर्व:डॉ0 रक्षिता सिंह बीडीओ

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

बाल्मीकि जयंती का पर्व धर्म और मर्यादा के पुनर्पाठ का पर्व:डॉ0 रक्षिता सिंह बीडीओ

राजापुर,सुलेमापुर,भेलखा और चक्का मे हनुमान मंदिरों पर सुंदरकांड और भजन-कीर्तन हुआ संपन्न।हरहुआ।वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरहुआ ब्लाक की ग्रामपंचायतें रामकथा और सुंदरकांड में सराबोर रहीं।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर ब्लाक की ग्रामपंचायतो मे स्थित सभी राममंदिरो और हनुमान मंदिरो पर साफ सफाई हेतु सफाईकर्मियो की ड्यूटी लगाकर साफ -सफाई कराई गई।राजापुर,सुलेमापुर,बलुआ,भेलखाँ और चक्का के हनुमान मंदिर पर लाइटिंग,साज सज्जा की गयी और सुंदरकांड तथा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।राजापुर मे ग्रामप्रधान अनुजा चौबे ने सुंदरकांड का पाठ किया।इस अवसर पर परदेश चौबे,सेक्रेटरी अभिलाष,सत्येंद्र पाठक सोपी मौजूद रहे।चक्का मे भजन-कीर्तन मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,ग्रामप्रधान मधुबन यादव,सेक्रेटरी चंद्रबली,भगत यादव,राजनारायण पटेल,लाल साहब प्रधान उपस्थित रहे।
सुलेमापुर मे ग्रामप्रधान दिनेश यादव,खरपत्तू यादव,ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने कहा कि वाल्मीकि जयंती का पर्व त्रेतायुगीन मर्यादाओं के पुनर्पाठ का पर्व है।अधर्म और असत्य पर सत्य और न्याय की विजय के उद्घोष का पर्व है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News