विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ। चोलापुर विकास खण्ड के इमिलिया स्थित पायनियर सैनिक स्कूल में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के साथ खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। विद्यालय के निदेशक शक्ति सिंह ने कहा कि बच्चे खेल को खेल की भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करें तो खेल जगत में अच्छी पहचान बना सकेंगे। हार -जीत नहीं बल्कि बच्चे अपने अंदर कौशल विकसित करें।विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान के प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता में कबड्डी में लड़कों और लड़कियों की 4-4टीमें बनी जो क्रमशः गंगा,यमुना,सरस्वती व कावेरी बनाई गई थी। फाइनल मैच कावेरी व सरस्वती के बीच खेला गया।जिसमें कावेरी टीम विजयी रहा। लड़कियों का फाइनल गंगा व यमुना के बीच खेला गया जिसमें गंगा टीम विजयी रहा। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए शिक्षक,अभिभावक,खेलप्रेमी सहित आगंतुक अतिथियों का सहयोग रहा। सभी विजेता टीम को वक्ताओं ने प्रतिस्पर्धा के साथ लगातार बढ़ने पर जोर दिया