संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0न0 156/18 धारा 138 एन0आई0 एक्ट थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वारटी अभियुक्त रेयासुददीन पुत्र कमरुददीन नि0 अलावलपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी को दबिश देकर दिनांक- 16 03 2023 को समय 2345 बजे वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र,उ0नि0 संदीप कुमार सिंह,का0 मोतीचन्द यादव थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसीवाराणसी शामिल रहे।