अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ विकास खंड के उदयपुर पंचायत भवन पर 'उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन' की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा प्रिंस चौबे ने कहा कि समाज की सेवा भगवान की सेवा के बराबर होती है। हेल्थ शिविर में 300 लोगों का ब्लड प्रेशर,शुगर,बुखार,सर्दी जुकाम,खांसी सहित कई बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों का निःशुल्क जांच कर दवाएं वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान उदयपुर शुध्धु,ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव,रामचरण गौड़,अजीत कुमार सनी गुप्ता सहित कई जन प्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष बैंक के परियोजना समन्वयक दिलीप आर्य ने करते हुए कहा कि लाभ से अधिक जनसेवा करना अपना सेवा धर्म है जिसे लोगो के सहयोग से पूरा किया जाता है।