अतुल राय की खास रिपोर्ट
*नायब तहसीलदार,एडीसीओ पिंडरा और एडीओ सहकारिता की उपस्थिति मे सील समिति का ताला खुला*।
*वाराणसी*।लगभग डेढ़ माह से बंद हरहुआ क्षेत्रीय समिति के ताला जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार पिंडरा हरिश्चंद्र यादव, एडीसीओ पिंडरा संतोष कुमार तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह की उपस्थिति मे सील समिति के ताले खोले गए।ताला खुलने के बाद मिले समस्त स्टाक और अभिलेखों को शिवरामपुर के सचिव अभय कुमारसिंह सोनू को चार्ज मे उपलब्ध कराया गया।पूर्व समिति अध्यक्ष व वर्तमान प्रधान चक्का व जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुबन यादव और शोभना यादव करोमा ने समिति खुलने प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा कि किसानो को अब खाद बीज के लिए दूर नही जाना पड़ेगा।ज्ञातव्य है कि दिसंबर मे तत्कालीन सचिव भोलानाथ शर्मा के आकस्मिक निधन के कारण एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने समिति के अभिलेखो और स्टाक की सुरक्षा के लिए समिति वार को सील करके सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह को सूचना दी थी।उस क्रम मे जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार और एडीसीओ पिंडरा की मौजूदगी मे एडीओ सहकारिता द्वारा ताला खोला गया।ताला खोलने के दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष मान्धाता सिंह,ऋषि नारायण सिंह सचिव खोचवाँ,अरविंद दूबे सचिव गोसाईपुर,हाकिम सिंह,रामनरेश यादव व क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।