UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पाइप लाइन फटने से हजारों लिटर पानी हो रहा बर्बाद

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर-चौबेपुर स्थानीय बाजार के पुराने बस स्टैंड पर जल निगम की पाइप लगभग 15 दिन से फटी हुई है। इसके चलते सड़क पर रोजाना हजारों लीटर पानी बेवजह बह कर बर्बाद हो रहा है। इसके कारड़ सड़क पर एक बड़ा गड्ढा जलाशय में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन जल ही जीवन है का नारा देने वाली विभाग मौन धारण किए हैं।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक तो इस गांव के अंतिम छोर तक जल निगम का पानी नहीं पहुंच पाता है, ऊपर से पाइप लाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। इस सड़क को अभी हाल में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे द्वारा करोडो रुपए खर्च कर बनवाया गया है। पानी बहने से नया सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। दुकानदार गणेश मोदनवाल व संजय चौरसिया,अमित सेठ ने बताया कि इस संबंध में जल निगम में शिकायत भी की, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक सही नहीं कराया गया। बस स्टैंड पर जल जमाव होने के कारण गड्ढा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते रहते हैं। लोगों में डर बना रहता है कि कोई बड़ी घटना न हो जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News