विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर (वाराणसी)
ग्राम सभा नरपतपुर सन्तोष कुमार राजभर उम्र 40 वर्ष पुत्र दीपक राजभर के पांच लड़के में से दुसरे नम्बर का लड़का सन्तोष था उसकी शादी 2002 में हुई थी एक लड़की उम्र 10 वर्ष, लड़का 4 वर्ष को है। वाराणसी से रात में गाड़ी चलाकर अपने घर वापस आया तो मृत की औरत सुशीला देवी ने खाना खाने के लिए पुछा तो बताया की मैं बाहर से खाना खा कर आया हूं रात में पुरा परिवार जब सोने के लिए चला गया सुबह लोग देखें तो सन्तोष अपने बिस्तर पर नहीं था तभी गांव के लडके सुबह जब दौड़ लगाने के लिये रोड पर गये वहां देखें की बबूल के पेड़ से एक व्यक्ती फांसी के सहारे लटका हुआ है। यह बात पुरे गांव में आग की तरह फैल गई। मृत सन्तोष के परिवार वाले आनन फानन में उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार द्वारा चौबेपुर थाना निरीक्षक राजेश सिंह को सूचना मिलने पर पुलिस पभी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।।v