अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। 9वे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आज काशी में उमड़ी योग परम्परा में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में राज्य मंत्री दयाशंकर "दयालु" मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा,मेयर अशोक तिवारी,जिलाधिकारी एस राजलिंगम समेत जनपद के तम्माम बड़ी हस्तियों ने एक साथ योगा किया।
आज जैसे लगा कि पूरी काशी उमड़कर सड़क पर निकल भगवान शिव के दरबार मे स्वस्थ रहने की क्रिया में शामिल हो उठा है। माननीय मंत्री ने कहा कि सुखमय जीवन का सस्ता व साधन योगा है इसे लोग अपनाए और स्वस्थ रहें।