संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख के लूटे गये माल व ट्रक के साथ घटना में प्रयुक्त कार व 1,45,000/-रु. नकद बरामद*वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0- 92/2023 धारा 342/394 भादवि का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 08 नफर वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये। अभियुक्तगण के कब्जे से व उनकी निशादेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों से अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये का माल व 1,45,000/- रु0 नकद तथा घटना में प्रयुक्त कार व ट्रक बरामद किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोट- पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली थाना रोहनियाँ पुलिस टीम को कुल 10000/- रु. के पुरस्कार की घोषणा की गयी। घटना का विवरण दिनांक 27.03.2023 को वादी ट्रक चालक राम कुमार यादव उर्फ छोटू पुत्र लालव्रत यादव निवासी ग्राम कटरियों पोस्ट बसन्तनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा थाना रोहनियाँ पुलिस को लिखित प्रा. पत्र दिया गया कि दिनांक 19.03.2023 को रात्रि में अपना माल लदा ट्रक नं. यूपी 65 डीटी 6914 को लेकर जाते समय अखरी बाई पास के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लिफ्ट मांगने के बहाने मेरे मुंह पर कम्बल डालकर बन्धक बनाकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मुझे किसी छोटी गाड़ी में हाथ पैर बांधकर अगले दिन सहेणी गाँव के पास खेत में फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गये। जिसके आधार पर थाना रोहनियाँ में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. धीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा सम्पादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह,उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,उ0नि0 विनोद कुमार विश्वकर्मा,उ0नि० विद्यासागर,हे0का0 147 श्रीकान्त यादव,हे0का0 1138 धनन्जय सिंह,कां0 296 रतन लाल गोड,कां0 2783 अविनाश कुमार, कां० बृजेश कुमार,कां० अभिषेक पटेल,हे0का0 चालक ओम प्रकाश राय थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।