विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11-12-2022 को इन्टेलिजेन्स विंग प्रभारी मय हमराह के अपराधियों के सुरागरसी, पतारसी मे बाबतपुर पुलिस चौकी के पास मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कछवाँ की तरफ से बोलेरो गाड़ी व टियागो गाड़ी से कुछ लोग शराब (अंग्रेजी) लेकर आ रहे है जो बाबतपुर होते हुये बिहार जायेगे यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़े जा सकते है । थाना कपसेठी क्षेत्र अन्तर्गत चन्दन ढाबा के सामने (बरकी) दोनों गाड़ियों को पुलिस रोका गया तो बोलेरो गाड़ी मे बैठे दोनों सवार व्यक्ति भाग गये, टिआगो वाहन में बैठे ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हिरासत मे लिये गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विशाल सिंह पुत्र बृजवली सिंह निवासी दीनापुर थाना बड़ागाँव वाराणसी बताया कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब दोनो गाड़ियों टियागो व बोलेरो मे अंग्रेजी शराब भरी है। जिसे हम लोग बेचने के लिए बिहार ले जा रहे है। तत्पश्चात वाहनों में रखे अवैध शराब को पुलिस द्वारा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में इन्टेलिजेन्स विंग प्रभारी द्वारा थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 238/22 धारा- 60 Ex Act व 420/467/468/471/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विशाल सिंह पुत्र बृजवली सिंह निवासी ग्राम दीनापुर थाना बड़ागाँव जिला वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरामदगी -*
• बोलेरो वाहन से 8PM की 11 पेटी फ्रुटी पाउच कुल मात्रा 95040 मिली व ROYAL STAGE के हाफ बोतल की 02 पेटी कुल 47 पीस मात्रा 17650 मिली0
• टियागो वाहन से ROYAL STAGE की फुल बोतल की 03 पेटी कुल 36 पीस 27000 मि0ली0 अंग्रेजी शराब व 20 बोतल ROYAL STAGE मात्रा 15000 मि0ली0 तथा 10 बोतल BLENDAR PRID कुल मात्रा 7500 मिली0
*पुलिस टीम का विवरण –*
इन्टेलिजेन्स विंग प्रभारी सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा, का0 चन्द्रशेन सिंह, का0 रमाशंकर यादव, का0 बीरेन्द्र यादव, चालक हे0का0 उमेश सिंह ।