UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

5 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद चोरी की टोटो व 01 अदद चोरी की स्कूटी की बरामदगी करते हुए थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर के गिरोह को किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी- जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष थाना दशाश्वमेध के नेतृत्व में दिनांक 29.04.2023 को थाना दशाश्वमेध पुलिस बल द्वारा सीसीटीवी फूटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर पाण्डेय हवेली से 05 व्यक्तियों को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित टो-टो को लोहता से बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तगण को समय करीब सुबह 05.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण से बरामद मोटरसाइकिलों के बारे में पूछा गया तो पाँचो अभियुक्त बता रहे है कि साहब हम पाँचो लोग ने मिलकर पहले किसी वाहन की रेकी करते है, फिर मौका मिलने पर वाहन को चुरा लेते है। कुछ समय पहले स्कूटी को हम लोग दशाश्वमेध घाट से चुराये थे तथा टोटो को 26 तारिख की भोर में हम लोग मौका पाकर चुराये थे। आज भी हम लोग कोई वाहन चुराने के लिए ही रेकी कर रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। यह काम हम लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए करते है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री अजय कुमार मिश्रा,उ0नि0 शैलेश कुमार यादव चौकी प्रभार मदनपुरा,उ0नि0 वेदप्रकाश यादव चौकी प्रभार दशाश्वमेध,उ0नि0 मधुकर सिंह चौकी प्रभारी देवनाथपुरा,उ0नि0 अनिल राजपूत चौकी प्रभारी शीतलाघाट,उ0नि0 पंकज सिंह चौहान,उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा,हे0का0 राजू राम,हे0 का0 देवेन्द्र कुमार डिसूजा,का0 राममूरत,का0 देवेन्द्र यादव,का0 स्वामीनाथ राम,का0 धनराज थाना दशाश्वमेध वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News