UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्व प्राथमिक कक्षाएं बच्चों के बेहतर नींव बन सर्वांगीण विकास का माध्यम साबित

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*ब्लॉक स्तरीय" हमारा आंगन,हमारे बच्चे "कार्यशाला में बच्चों को सम्मानित किया गया*।वाराणसी*। विकास खंड हरहुआ के बीआरसी बेलवारिया परिसर मेंआयोजित ब्लाक स्तरीय"हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम में बच्चों को स्नेह के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।उन्होंने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाये बच्चों के बेहतर नींव बन सर्वांगीण विकास का माध्यम बनती हैं। बच्चे भविष्य के भारत हैं उन्हें स्नेह प्यार बांटना जरूरी है।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार,सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गौड़ एसआरजी राजीव कुमार सिंह

 सुपरवाइजर श्रीमती उषा गौतम तथा कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने कहा कि कायाकल्पित विद्यालय होने से छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है।खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ,अमित कुमार दुबे ने पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की महत्ता पर बल दिया और सरकार की इस योजना की प्रशंसा की जिससे बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार होकर आते हैं।इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में अच्छा कार्य करने वाली दो कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों क्रमश: केंद्र राजापुर की श्रीमती मंजू तथा आंगनबाड़ी केंद्र भगवानपुर की श्रीमती अनिता कुमारी तथा बेहतर उपस्थिति वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के छात्र गहनी 1 के बाहुबली गहनी 2 की कुमारी अंशिका सिंहापुर के आदित्य समेत कुल 10 छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी आशुतोष कुमार पांडेय ने किया।

 इस अवसर पर नोडल शिक्षक ओम प्रकाश गौतम,अजय कुमार श्रीवास्तव,प्रेम कुमार,मनोज कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News