संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्रेरट वाराणसी तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा गम्भीर अपराधों व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी श्री आर०एस० गौतम के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नार्कोटिक्स जनपद बाराबंकी व कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी पाण्डेय थाना लंका के नेतृत्व में दिनांक 28.04.2023 को नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, बाराबंकी व वाराणसी तथा थाना लंका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना कि वाराणसी शहर के लंका थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी होनी है यदि जल्दी किया जाये तो अभियुक्तगणों को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है", पर विश्वास कर घेराबंदी करते हुए हेरिटेज अस्पताल के पास से 02 व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ (प्लास्टिक के पैकेट में) के साथ घेरघार कर पकड़ लिया गया। तथा पकड़े गए अभियुक्तों की जमा तलाशी मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नार्कोटिक्स वाराणसी यूनिट समक्ष ली गयी तो अभियुक्तगण के पास से दो अलग अलग प्लास्टिक के पैकेट में कुल 2.670 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ (मार्फिन) बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तगण को जुर्म धारा का बोध कराते हुए समय करीब 17.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0171/2023 धारा 8/21 NDPS ACT व 34 भा0द0वि0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामद मादक पदार्थ के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा कि साहब यह मार्फीन है। जिसे हम उच्च कीमत पर बेचकर जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते थे तथा अपने शौक को पूरा करते थे तथा हम दोनों पूर्व से ही एक साथ मिलकर अवैध पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं तथा सुरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि साहब मैं दाहिने हाथ से विकृत हूँ जिस कारण मुझे यकीन था कि मुझ पर कोई शक नही करेगा। हम लोगों को यह मादक पदार्थ झारखण्ड के एक व्यक्ति द्वारा दिया जाता है में व दीपक लाभ कमाने के उद्देश्य से ये पॅकेट किसी व्यक्ति को आज बेचने वाले थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अश्वनी कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 कुंवर अंशुमान सिंह चौ०प्र० रमना,उ0नि0 श्री मिथिलेश कुमार, चौ0प्र0 नगवा,नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कमिश्नरेट वाराणसी राजकुमार त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक नार्कोटिक्स यूनिट,हे०का० सुनील त्रिपाठी,हे0का0 संतोष कुमार,का० सतीश कुमार,व नार्कोटिक्ट टास्क फोर्स, जनपद बाराबंकी उ0नि0 सूरज सिंह थाना प्रभारी एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स,उ0नि0 श्री करूणेश पाण्डेय,उ0नि०श्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,हे०का अरविन्द सिंह,हे०का मनीष कुमार दुबे,इत्यादि लोग शामिल रहे।