विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी,रामेश्वर।पांच दिवसीय भगवान शिव का रूद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप का हवन पूजन के साथ घमहापुर को शुरुवात किया गया। इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद आदि वितरित करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार व अन्य लोगों ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।ज्योतिषाचार्य पंडित शीतला प्रसाद त्रिपाठी के सानिध्य में 11 पुरोहितों द्वारा कलश पूजन के साथ पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद सुबह दस बजे से लेकर शाम सात बजे तक महामृत्युजंय जाप शुरु किया जो लगातार पांच दिनों तक चलने के बाद समापन किया जायेगा। इसके पूर्व भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर उनकी पूजा की गई साथ ही रूद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरु हुआ।राजू पंडित,पारस तिवारी, नीलू पाठक, नीरज मिश्रा,विवेक पांडे,आदर्श,शिवम तिवारी,सर्वेश पाण्डेय उपस्थित रहे।