अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। हरहुआ क्षेत्र के बैजलपट्टी स्थित एस. आर. कान्वेंट,राजेश्वरी बालिका इण्टर कालेज,उड़िया बाबा इण्टर कालेज,एस. आर.प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल,चन्द्रमा सिंह महाविद्यालय की ओर से साहित्यकार,कवि बाबू चन्द्रमा सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह,चंद्रमा सिंह महाविद्यालय के डायरेक्टर बिजेंद्र नारायण सिंह,डॉ0कुमुद सिंह,डॉ0 सीमा सिंह,डॉ0 निपेन्द्र नारायण सिंह,डॉ0 सर्वदेव सिंह सहित दर्जनों साहित्यकारों,शिक्षकों,शिक्षिकाओं ने चित्र पर माल्यार्पण किया lइस अवसर पर चन्द्रमा सिंह महाविद्यालय के निदेशक बिजेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह एक शिक्षाविद,सफल साहित्यकार एवं एक कवि थे lउन्होंने पीला बल्ब,बाहों पर आकाश,पत्थर का शहर,जैसी दर्जनों पुस्तकों का लेखन कर समाज को एक नई दिशा दी lडॉ0कुमुद सिंह ने कहा कि बाबू जी समाज की चलती फिरती पाठशाला थे जिन्होंने बालक एवम बालिका शिक्षा के साथ साहित्यकार और कविता के क्षेत्र में सफल कार्य किए l प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि बाबू जी एक ऐसे स्तंभकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी शक्ति से समाज तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई दिशा दी l इनकी रचनाओं को आत्मसात करने से एक नई ऊर्जा मिलती है l इस अवसर पर डॉ0सर्वदेव सिंह,डॉ0 निपेंद्र नारायण सिंह,विद्यालय की सहप्रबंधिका डॉ0 सीमा सिंह,संतोष विश्वकर्मा,कुहेस जी,शेरबहादुर,विमल,जाह्नवी शर्मा,आशा यादव,पूनम सिंह,सिरिशकांत पांडेय,स्नेहलता पांडेय,कुलदीप सिंह सहित कई शिक्षकों ने विचार व्यक्त किया l कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया ले