UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रक से कुचलकर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

 

*हरहुआ*। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड चौराहे पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक विकास यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नरोत्तमपुर नैपुरा खुर्द गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल मय पुलिस बल के साथ पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और गम्भीर रूप से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे ट्रामा सेंटर परिजनों संग भेज दिया गया।घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर रिंग रोड चौराहे पर रेड सिग्नल ग्रीन होते ही बाइक चालक निकलना चाहा इसी बीच प्रतापगढ़ से सूजी लेकर कोलकाता जा रही ट्रक के चपेट में आ गया। बाइक जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पैर कुचल गया।हरहुआ पुलिस ने ट्रक चालक शमशेर निवासी कठुआपुर ,अंतु प्रतापगढ़ को मय ट्रक सहित चौकी पर लाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News