UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महाष्टमी पर मातृशक्ति दुर्गावा हनी काशी महानगर नें किया शस्त्र पूजन व मातृशक्ति का अलंकाण 

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

महाष्टमी पर मातृशक्ति दुर्गावा हनी काशी महानगर नें किया शस्त्र पूजन व मातृशक्ति का अलंकाण वाराणसी-विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी काशी महानगर की ओर से शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को दौलतपुर पाण्डेयपुर पोखरा पर शस्त्र पूजन व काशी के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में अग्रणी काशी नारी नवरत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया |इसमें शक्ति स्वरूपा शिक्षा, स्वास्थ, समाज सेवा, खेल, संगीत, व नाट्य, पर्यावरण, राजनीति, व व्यापार क्षेत्रों से जुड़ी ख्याति लब्ध वंदना सिंह, वंदना ओझा, डॉ रितु, डॉ सानिया जायसवाल, शिखा सिंह को सम्मानित किया गया| मुख्य प्रवक्ता रजनी द्विवेदी प्रधानाचार्या जनता इंटर कॉलेज रतनुपुर जौनपुर ने नारी  नारी अबला नहीं सबला है पर बोलते हुए कहा कि वैदिक काल से ही नारियों का इतिहास महान व वीरांगनाओं का रहा है।जो नारी मां बनकर अपने बच्चों को बल देती है जो घर परिवार का संबल हो वह अबला नहीं हो सकती। महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि नारी जब जब अपनी पहचान अपना चरित्र अपनी निष्ठा खोई है तभी अबला नहीं है | जब जब नारी अपने अंदर निहित शक्तियों को बाहर लाई है तो वह विश्व के लिए कल्याणकारी सिद्ध हुई हैं।
 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया दुर्गा वाहिनी संयोजिका महानगर द्वारा संपन्न कराया गया कार्यक्रम का संचालन शेफाली व अध्यक्षता प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया| श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा स्थापित महिलाओं से लव जेहाद पर चर्चा की महानगर संयोजिका सीमा सिंह, सीमा तिवारी, कल्पना सिंह, अनीता मिश्रा द्वारा किया गया मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल का सम्मान श्रीमती प्रतिभा सिंह व मुख्य वक्ता का सम्मान प्रतिज्ञा देवी विभाग संयोजिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन पूजा तिवारी दुर्गा वाहिनी संयोजिका काशी महानगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह काशी महानगर अध्यक्ष, राजेश पांडे उपाध्यक्ष व मंत्री आनंद पांडेय मौजूद रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News