विवेक राय कि खास रिपोर्ट
*शैक्षणिक ऋण में होगी सुगमता*
चोलापुर
यूनियन बैंक आफ इंडिया के द्वारा बच्चों की बचत योजना “यूनियन मुस्कान” का शुभारम्भ शुक्रवार को दानगंज स्थित जेएमएस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। उक्त योजना का शुभारम्भ युबीआई केन्द्रीय कार्यालय (मुंबई) के जनरल मेनेजर अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल मेनेजर अरुण कुमार, विद्यालय संस्थापक हवलदार यादव, चेयरमैन जीतेन्द्र यादव, डायरेक्टर सुभाष यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए युबीआई केन्द्रीय कार्यालय के जनरल मेनेजर अरुण कुमार ने बताया की बच्चों में बचत की आदत डालने के लिए बैंक ने यह योजना शुरू की है। यह खाता जीरो बैलेंस पर खुलेगा और इसमें अभिभावकों के दस्तावेजों के आधार पर निःशुल्क एटीएम कार्ड, चेकबुक जारी किया जाएगा तथा शैक्षणिक ऋण की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार दुबे, गिरीश चन्द्र जोशी, बिरजा प्रसाद दास, शैलेन्द्र कुमार, नवीन निश्चल, विनीता, डीएन श्रीवास्तव(शाखा प्रबंधक) समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।