UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोरी की चार अदद बाइक के साथ वांछित अभियुक्त प्रेम मौर्या व राहल मौर्या मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लूट/चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-61/23 धारा 379/419/420/467/468/471/411 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. प्रेम मौर्या पुत्र विजय मौर्या निवासी ग्राम गोपालपुर कोरौता थाना लोहता वाराणसी 2. राहुल मौर्या पुत्र मुन्नालाल मौर्या निवासी ग्राम-गोपालपुर कोरौता थाना लोहता वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर सनशाइन स्कूल के पीछे ठाकुर बाड़ा के पास लहरतारा से दिनांक- 11.03.2023 को समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगणों के कब्जे से व निशानदेही पर चोरी की कुल 04 अदद मोटर साइकिल बरामद की गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह चौकी प्रभारी,उ0नि0 नागेन्द्र चौहान,हे0का0 मिथलेश शाह,हे0का0 शत्रुघ्न सिंह,हे0का0 शक्ति सिंह,का0 सूर्यभान सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News