UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रमईपट्टी में उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी। बाबतपुर आरटीओ ऑफिस के पास रमईपट्टी जमालपुर गांव में मुगल शहीद बाबा और नेता जी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में विराट उत्तर प्रदेश कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें छोटी-बड़ी सैकड़ों कुश्ती हुई। खास बात रही की जीते और हारे सभी पहलवानों को इनाम दिया गया।कुश्ती 40 किलोग्राम से लेकर 75 किलोग्राम से ऊपर तक के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में दिल्ली,हरियाणा,लखनऊ,गोरखपुर,हरियाणा सहित अन्य जगहों के मशहूर पहलवानों ने भाग लिया। जिसमे पवन यादव डीएलडब्ल्यू ने रिंकू यादव गया सेठ को,विवेक यादव अहरक ने जिलाजीत यादव को,रोशन पटेल शिवपुर ने गुलशन यादव को,मुन्ना यादव गाजीपुर ने रामजन्म यादव वाराणसी को,विकास यादव आजमगढ़ ने विपिन पाल सोनभद्र को,हरीश गौतमबुध नगर ने अभिषेक वाराणसी को,सर्वेश यादव गाजीपुर ने संदीप यादव मिर्जापुर को,शेर सिंह मथुरा ने राजू यादव वाराणसी को,कपिल धामा बागपत ने अखिलेश गौतमबुद्ध नगर को,आर्यन मुजफ्फरनगर ने सुशील यादव वाराणसी को,बलुआ गुर्जर मुजफ्फरनगर ने सिद्धार्थ देवरिया को पराजित किया। इसके अलावा कई कुस्तिया रोमांचक और बराबर पर छूटी।उत्तर प्रदेश केसरी 2023 प्रथम आर्यन मुजफ्फरनगर घोषित हुआ,द्वितीय कपिल धामा बागपत,तृतीय में शेर सिंह मथुरा और कलुआ गुर्जर मुजफ्फरनगर घोषित हुए।दंगल के मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी),कैलाशनाथ यादव (पूर्व मंत्री),मनोज सिंह डब्लू (पूर्व विधायक),रामाश्रय यादव (चेयरमैन भारतीय कुश्ती संघ),सुजीत यादव लक्कड़(सपा जिला अध्यक्ष) रहे। संचालन और स्वागत लालजी यादव और रामसेवक यादव (मास्टर साहब) ने किया। रेफरी की भूमिका वेदप्रकाश यादव,भैरव यादव,शिवधनी पहलवान,अशोक पहलवान ने निभाई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News