UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अरविंद शर्मा हरहुआ सहकारी संघ के सभापति तथा शारदा राम उपसभापति निर्वाचित*

Updated on: 02 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*वाराणसी*।हरहुआ सहकारी संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि हरहुआ सहकारी संघ मे अरविंद शर्मा अध्यक्ष तथा शारदा राम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी विनोद यादव ग्राम विकास अधिकारी ने नामांकन पत्र भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभापति और उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।इसके बाद जिला सहकारी बैक,जिला सहकारी फेडरेशन,क्रय विक्रय समिति तथा होलसेल कोआपरेटिव के लिए प्रतिनिधियो का भी निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।निर्वाचन की घोषणा के बाद निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद शर्मा को समर्थको ने फूल मालाओ से लाद दिया।पूर्व प्रमुख अखिलेश सिंह गोपाल,हरहुआ क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह, ग्रामप्रधान सिंहापुर अमित सिंह नीलू, जिला पंचायत सदस्य शम्भू यादव,प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने निर्वाचन अधिकारी विनोद यादव,सचिव अभय कुमारसिंह तथा समिति कर्मचारियो को सकुशल निर्वाचन संपन्न कराने के लिये धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News