विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर,वाराणसी। शुक्रवार की सुबह चोलापुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने सहज ध्यान और योग कर स्वयं को चुस्त दुरुस्त किया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के साथ थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने योग किया साथ ही साथ आस पास के लोगो को भी योग करने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने योग प्राणायाम पुलिस कर्मियों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि निरंतर ड्यूटी पर रहते हुए पुलिस कर्मी शारीरिक व मानसिक तनाव में भी आ जाते हैं। उन्हें योग प्राणायाम से उनके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभकारी होगा।