UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मार्कंडेय आई टी आई मे दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

मार्कंडेय ग्रुप ऑफ आई टी आई द्वारा संचालित तीनों आई टी आई, मार्कंडेय आई टी आई, श्रीमार्कंडेय आई टी आई, जयश्री मार्कंडेय आई टी आई के बीच खेले जाने वाले दस दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आज मंगलवार को शुभारंभ परेड के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात सौ प्रतिभागी भाग लेंगे। परेड की सलामी बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी गौरव तिवारी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत क्षेत्राधिकारी यूपी पुलिस आरपी सिंह, पूर्व प्रधान राम गोपाल मिश्रा पूव प्रधान सौरभ तिवारी पूव प्रधान बब्बू मिश्रा ने लिया। सभी प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने खेलकूद की भावना के साथ खेलने की शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी इत्यादि का अयोजन किया जाएगा। सभी विजेता खिलाड़ियों व विजेता टीम को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक कर अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्या ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ को सफल बनाने में तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य सुभाष चौबे, एचएन प्रसाद, विष्णु प्रसाद एवं अध्यापक गण वकील यादव, पारस यादव, हितेश ठाकुर, भोजनाथ प्रजापति, अजय यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं पर मार्कंडेय आई टी आई के पुरा परिवार मौके पर मौजूद रहे धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के संस्थापक अरुण कुमार तिवारी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News