UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अमरपट्टी में धूमधाम से किया गया काशी दास जी की पूजा।*

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।स्थानी क्षेत्र के अमर पट्टी गांव में स्थित वैष्णो कुटिया में काशीदास जी की पूजा (कराह पूजन)भगत शम्भू के द्वारा की गई। यह पूजा 35 वर्षों से परंपरागत तरीके से नवरात्रि में गुरुवार को वैष्णो कुटिया में आयोजित कराह पूजन विधि विधान पूर्व विद्वान ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शुभारंभ कराया। शम्भू भगत ने खौलती खीर व हवनकुंड में शीश नवाकर आहुति दी। भगत शम्भू ने पशुओं में खुरपाकहा व कई संचारी रोगों से बचाव के लिए डीह बाबा को धारदशांग चढ़ाने को कहा। सर्व समाज व पशु पक्षियों के व्याधि बला से सुरक्षित रखने के लिए पूजा में सैकड़ों लोगों ने कराह पूजन में भागीदारी बने और जमकर माता भगवती देवी की जयकारा लगाए। हवन पूजन के उपरांत चना बताशा व खीर किया गया।इस अवसर पर उमाशंकर यादव,गिरिजा यादव,दिनेश यादव,विशाल बलवान,रामजन्म टोपी वाले,शहर वाराणसी से पूजा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News