संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी द्वारा मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर मीडिएट कालेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सुचिता त्रिपाठी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें प्रांत अध्यक्ष ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों तथा विभिन्न आयामों के विषय में बताते हुए कहा कि विध्यार्थी परिषद छात्रों तथा समाज के हितों की लड़ाई 1949 से कैम्पस से लेकर संसद तक लड़ते आया है जिसमें शिक्षकों को अहम भूमिका होती है। विद्यार्थी परिषद महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन साहसी, पर्यावरण संरक्षण के लिए SFS, तथा विभिन्न आयामों पे साल भर कार्य करती है।
जिस से प्रभावित होकर शिक्षकों ने सदस्यता ग्रहण की इस दौरान प्राधानाचार्य डा शिवराज मिश्रा, अधीर सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, विभाग संगठन मंत्री राकेश जी, राजेश मिश्रा तथा अध्यापक गण उपस्थित रहें।