UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ब्लाक सभागार में चोलापुर में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

चोलापुर-वाराणसी के विकासखंड चोलापुर के सभागार में ग्राम सचिव के मनमानी को देखते हुए ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया।आज दिनांक 16 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में प्रधानों द्वारा बैठक रखी गई जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि अपने अपने विचारों को रखते हुए अपने ग्राम सभा में हो रहे कार्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी चोलापुर  विज्ञप्ति सौपी इसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधानों का पंचायत सहायक व  केयरटेकर के भुगतान के साथ-साथ राज्य वित्त एवं केंद्र के द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों का भुगतान किया जाना चाहिए और मनरेगा द्वारा कच्चा कार्य  कराने के लिए सचिव अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं यही होता रहा  लगातार समस्या बनी रही तो सभी ग्राम प्रधान ब्लॉक सभागार पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।खंड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही इसमें मौजूद प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव प्रधान संघ अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी प्रधान पति मनीष सिंह, प्रधान श्याम नारायण राजभर, राधे मोहन चौहान,सौरभ रघुवंशी,प्रधान संघ महामंत्री, परमहंस चौबे, पारस यादव, लक्ष्मण सिंह, सुनील यादव, फलक नारायण सिंह ,दयालु , प्रधान अजीत सिंह, प्रधान पवन यादव, राजेश भारती, नागसेन गौतम, रिंकू, सिंह, आदि प्रधान गढ़ उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News