UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना जंसा का किया गया औचक निरीक्षण 

Updated on: 03 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना जंसा का औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर,कार्यालय,रजिस्टर,शस्त्रागार,मालखाना,सीसीटीएनएस,महिला हेल्प डेस्क,साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव,साफ-सफाई,लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष जंसा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । थाना परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई,आगुन्तुकों को बैठने हेतु समुचित व्यवस्था तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News