विनोद यति की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर पुलिस ने गुरूवार को कटहलगंज चौराहे से अपहृत नाबालिग किशोरी को बरामद कर अपहरण के आरोपित मोनू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। मोनू अजगरा का निवासी है।मोनू की उम्र 19 वर्ष है। बताया जाता है कि किशोरी से उसकी बातचीत होती थी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने की सोची। लेकिन परिवारवाले राजी नही थे। आखिरकार दोनों घर से निकल गये। जब देर रात तक नही लौटे पर परिवारों की चिताएं बढ़ने लगी। काफी तलाश के बाद लड़का पक्ष को पता चला कि लड़की भी गायब है और लड़की पक्ष को पता चला कि मोनू भी लापता है। इसके बाद किशोरी के पिता ने मोनू के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में लग गई। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से दोनों का लोकेशन कटहलगंज में मिला तो पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। किशोरी को परिवार के हवाले और युवक को जेल भेज दिया।