UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जंसा थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में युवाओं,पुलिस जवानों संग किया पौधरोपण।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर*।स्वच्छ और सुंदर वातावरण के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है,लेकिन अंधाधुंध आधुनिक विकास के कारण लगातार पौधों का विनाश हो रहा जिससे मानव सहित पशु पक्षीयो को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।आज रविवार को नमो नमः सेवा दल बरेमा के अध्यक्ष रंजीत तिवारी व जनकवि धूमिल पुस्तकालय के संयोजक पर्यावरण जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने साईकिल रैली निकाल कर बरेमा,खेवली,चकरा,हरिहरपुर,देहली विनायक,चौखंडी होते हुए जंसा थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पौधरोपण किया गया।थानाध्यक्ष जंसा चन्द्रदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यों व अस्तित्व के चिरकाल के लिए पौधरोपण एक सशक्त माध्यम है इसे एक पर्व के रूप में मनाया जाना अतिउत्तम होगा।राज्य प्रशिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक ने कहा कि पौधरोपण हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है पौधों को हम आज भी पूजते है जल चढ़ाते हैं यह विरासत जनसहयोग से पूरा होगा।इस मौके पर रंजीत तिवारी व मनीष पटेल ने कहा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण के लिए आज से पर्यावरण संरक्षण और पौध रोपण करना अति आवश्यक हो गया है।कार्यक्रम में बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय स्वयं सेवक देवेंद्र कुमार पटेल,आशू तिवारी,किशन,छोटू,धीरज,शुभगोलू,रिशु,लक्की तिवारी सहित कई युवा,जनप्रतिनिधि,कवि लेखक,पत्रकार शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News