UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छ नवम्बर महोत्सव श्री मारकंडेय महादेव का तैयारी प्रारंभ

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट


 चौबेपुर वाराणसी-कैथी गांव स्थित गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित श्री भूत भावन भगवान श्री मार्कंडेय महादेव जी का 80 वॉ वार्षिक श्रृंगार महोत्सव कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी दिनांक 6 नवंबर दिन रविवार को होना सुनिश्चित हुआ है। इस मौके पर  मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री भवानी नंदन यति जी महाराज जी होगे ।इस दिन  महा आरती सायं 8:00 से 9:00 तक शयन आरती रात्रि 11:00 से 12:00
 तक होगा ।इस आशय की जानकारी देते हुए श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी नितेश गिरी,मंगरु गिरी,गौरव गिरी,बजरंगी गिरी, पप्पू गिरी ,प्रेमनाथ गिरी  लोगों ने बताया कि बाबा के इस वार्षिक श्रृंगार में पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर,मऊ, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, गोरखपुर समेत कई जनपदों से लोग आकर   पुण्य के भागीदार बनते हैं।अगले दिन 7 नवम्बर मां जान्हवीं सेवा समिति कैथी द्वारा  गंगा गोमती संगम घाट पर देव दीवाली के दिन सवा लाख दीपों का दीपदान भी किया जायेगा।गंगा व संगम घाटों की साफ सफाई शुरू कर दी गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News