अतुल राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें शादीशुदा दूसरे धर्म के युवक ने युवती का वीडियो बनाकर उसे धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाता रहा। युवती ने कहा कि तुम्हारी शादी हो गई है इस पर युवक ने कहा कि हमारे धर्म में चार शादी जायज है तुम अपना धर्म परिवर्तन कर लो युवती ने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया और परिवार वालों ने युवती की शादी तय कर दिया। जिस पर गुस्साए युवक ने उसका वीडियो लड़के पक्ष के यहाँ भेजकर शादी तुड़वा दिया और वायरल करने की धमकी देता रहा। जिस पर युवती के पिता ने अधिवक्ता प्रिंस चौबे से मिलकर सारे मामले से अवगत कराया। अधिवक्ता प्रिंस चौबे ने इसकी लिखित तहरीर चोलापुर थाने में दिया। लव जिहाद का मामला देखते हुए थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने 376,506 एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।