अतुल राय की खास रिपोर्ट
शिवरामपुर डुहिया आदर्श अखाड़े में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन कर जीत हासिल करने पर "बनारस केसरी2022" चंदन पहलवान भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करें पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल स्वागत समारोह में कुश्ती प्रेमी व सपा के मुखिया स्व.मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि व शोक व्यक्त किया। बनारस केसरी 2022 का उपाधि मिलने पर रविवार को गांव भिखारीपुर में सुशील यादव व ग्रामीण नागरिक अधिकार समिति के देखरेख में ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान ढोल नगाड़े के साथ क्षेत्रीय पहलवानों ने जश्न मनाया।स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल व दिनेश सिंह यादव ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह के साथ बनारस केसरी 2022 चंदन पहलवान का भव्य स्वागत किया और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईश्वर से यही कामना करता हूं कि आज जैसे चंदन पहलवान बनारस का नाम रोशन किए हैं तो कल प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करें। मुंगवार अखाड़े से आये चंदन पहलवान के उस्ताद छब्बू पहलवान व जियाराम पहलवान आशीर्वाद देते हुए कहा कि बनारस के साथ-साथ मुंगवार अखाड़े तथा क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।इस दौरान मुख्य रूप से ग्रामीण नागरिक अधिकार समिति के लोग व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह यादव,तेजबहादुर यादव पूर्व अध्यापक,मुन्नर राम यादव,सुशील यादव,कैलाश यादव,जी0डी0 यादव एडवोकेट,दिनेश यादव,राजेश यादव उर्फ नत्थू,ग्राम प्रधान रामशरण यादव,राजू यादव,दयाराम यादव,श्याम लाल यादव,पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन छेदी यादव,रविंद्र पहलवान,भैरव पहलवान,कल्लू पहलवान,नान्हू पहलवान,संजय यादव इत्यादि ग्राम वासियों ने बनारस केसरी चंदन पहलवान को माला पहनाकर जमकर स्वागत किया।