विनोद यती की खास रिपोर्ट
चौबेपुर-स्थानीय थाना प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा मंगलबार को पीस कमेटी की बैठक थाना प्रांगण में किया गया। संभ्रांत नागरिकों एवं इस कमेटी के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में आने वाले आगामी त्यौहार जैसे धनतेरस दीपावली तथा भईया दूज डाला छठ पूजा व सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा के संबंध में पीस कमेटी शांति सुरक्षा की मीटिंग की गई।मीटिंग में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा त्यौहार को कुशल पूर्वक संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।पूरे क्षेत्र में कुशलता पूर्वक त्यौहार मनाए जाने के संबंध में क्षेत्राअधिकारी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने संभ्रांत नागरिकों को त्योहारी सीजन में सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश के साथ ही व्यापारियों को मुंह बांधे अनजान व्यक्तियों पर नजर रखने रखने की हिदायत दी। इस मौके स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष चौबेपुर प्रदीप सोनी राजू सेठ, ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेन्द्र जायसवाल गोलू,एन पी जायसवाल नन्हे ,अजय गुप्ता अकेला,बंगाली बाबू सेठ गिरधारी तिवारी,संजय सेठ रमाशंकर मौर्य महेंद्र जायसवाल प्रमोद सिंह पप्पू सेठ श्याम मोहन गुप्ता प्रदीप सेठ, मनोज जायसवाल मनीष गुप्ता जेपी सहित क्षेत्रीय प्रधान लोग मौजूद रहे।