विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित हुए नेशनल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में काशी के तीन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। हरहुआ विकास खंड के उदयपुर खेल मैदान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राकेश यादव, रितिका कन्नौजिया और तनु पटेल का विदिशा में हुए राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ था। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए तीनों खिलाड़ियों के कोच तारकेश्वर सिंह यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दिया और आगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी खेल के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर युवक मंगल दल प्रिंस चौबे ने कहा कि ग्रामसभा का नाम राष्ट्रीय पटल पर छा रहा है जनपद का नाम रोशन हो रहा है, इस मौके पर अन्य कोच भैयालाल, उमेश कुमार के साथ अजय चौबे, रमेश राजभर, रामचरण गोड, सहित अन्य लोग मौजूद रहे