संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के निर्देशन मे थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. आशुतोष कुमार पुत्र स्व0 भोलानाथ पाठक निवासी पुरानी जक्कनपुर रामलखन महतो का फ्लैट थाना जक्कनपुर जिला पटना बिहार 2, रंजीत कुमार मण्डल पुत्र रामचन्द्र मण्डल निवासी गर्दनीबाग दुमहल्ला थाना गर्दनीबाग जिला पटना बिहार 3. भव्य प्रकाश महतो पुत्र स्व0 सदन कुमार निवासी पुरानी जक्कनपुर रामलखन महतो का फ्लैट थाना जक्कनपुर जिला पटना बिहार को आज दिनांक-29.04.23 को समय करीब 00.45 बजे होटल ट्रम्प थाना मण्डुवाडीह के पास से 01 अदद बलेनो कार में अवैध रूप से लदी कुल 39 पेटी प्रीमियम बीयर ( अनुमानित कीमत करीब 1,30,000/- रू०) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0स0-133/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त बलेनो कार JH 01 EB 9059 में हम लोग 39 पेटी बीयर खरीद कर अवैध रूप से लाद कर, पटना बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर अवैध रूप से बेंचते हैं। कार पार्किंग में खड़ी करके हम लोग खाना खाने के लिए इस होटल में आये थे कि आप लोगों
ने हमे पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 विजय प्रकाश यादव,उ0नि0 कुलदीप मिश्रा,उ0नि0 अनुराग मिश्रा,उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय,का0 शत्रुघन कुमार,का० बुद्धिसागर मिश्रा थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।