UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त शिवम कुमार पटेल उर्फ गुड्डू गिरफ्तार*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में,सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवम कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पुत्र श्री लालता प्रसाद निवासी ग्राम गौतम बिहार कालोनी, मारपुर बसही मकान न0 5/26/241A M थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी को औरा नहर थाना चोलापुर से दिनांक 08.04.2023 को समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा व बिक्री का 250 रुपये नगद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 137/2023 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से पूछने पर बताया कि मैं अनपढ व बहुत गरीब आदमी हूँ। मैं अपना तथा अपने परिवार के जीविकोपार्जन हेतु गाँजा का पुड़िया बनाकर लोगों को बेचकर जो पैसा मिलता है उससे भारण पोषण करता हूँ।आज भी मैं गांजा लेकर पुड़िया बनाकर लोगों को बेच रहा था कि आपलोग पकड़ लिये।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठीउ0नि0 पंकज कुमार थाना,हे0का0 दिनेश कुमार यादव,का0 विजय पटेल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News