UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रैली निकालकर स्वयं सेवकों ने दहेज के खिलाफ किया जागरूक*

Updated on: 31 August, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पलहीपट्टी में राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया।स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार राय के नेतृत्व में दहेज एक कुप्रथा विषय पर रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर पलहीपट्टी मलिन बस्ती में गयी। जहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा गांव के लोगों को दहेज कुप्रथा के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि दहेज एक अभिशाप है दहेज लेना और देना दोनों अपराध की श्रेणी मैं आता है। रैली के समापन पर डॉक्टर रिचा चौधरी ने छात्र छात्राओं को दहेज एक सामाजिक अभिशाप पर एक सारगर्भित व्याख्यान दिया। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनंत व्रत पांडेय,डॉ उपेंद्र सिंह,डॉ आलोक यादव,डॉ बृजेश कुमार,डॉ सुनील कुमार मौर्या,डॉ राजेश कुमार विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News