विनोद यति की ग्राउंड रिपोर्ट
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध / अपराधियों की रोकथाम व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 0105/2023 धारा 498ए/304बी भा0द0वि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. अजीत पटेल पुत्र छेदीलाल पटेल 2. छेदी लाल पटेल पुत्र स्व0 सुखराम पटेल 3. अमित पटेल पुत्र छेदीलाल पटेल निवासीगण ग्राम नक्छेदपुर सोनखे थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व एक नफर अभियुक्ता को आज दिनांक 17.03.2023 को समय करीब 11.15 बजे अभियुक्तगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 श्री पंकज कुमार सिंह,हे0का0 दिनेश यादव,का0 लाल साहेब,का0 हिमांशु सिंह,म0का0 अंशिका सिंह थाना चोलापुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।